{"_id":"5ec435e38ebc3e909d5b7d6b","slug":"hundred-people-corona-positive-in-aligarh-city-office-news-ali2340729183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना का शतक...सराफा कारोबारी के पार्टनर सहित छह और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना का शतक...सराफा कारोबारी के पार्टनर सहित छह और संक्रमित
Wed, 20 May 2020 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चौथा लॉकडाउन लागू होते ही जिले में कोरोना संक्रमण ने शतक लगा दिया है। मंगलवार को छह नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमित पाए गए मरीजों का आंकड़ा 101 पहुंच गया है। मंगलवार को जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें मृत सराफा कारोबारी के रीयल स्टेट कारोबार के पार्टनर हैं।
विज्ञापन
इसी इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता और देहात से दो मजदूर व इनमें से एक मजदूर का बच्चा संक्रमित घोषित हुआ है। इन सभी को आइसोलेशन सेंटर भेजे जाने के साथ इलाकों को सैनिटाइज कराए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं देर रात कनवरीगंज के एक दवा व्यापारी की मां को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम जारी कोरोना बुलेटिन में चार नए सामने आए। इसमें सासनी गेट के सराय मान सिंह निवासी 30 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता व कंप्यूटर प्रशिक्षक भी शामिल हैं। इन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में जेएन मेडिकल कॉलेज भी जाते रहते हैं।
विज्ञापन
वहीं जयगंज की कोरोना से मृत महिला के संपर्क में आने की भी चर्चा है। हालांकि इनकी सैंपलिंग सराफा कारोबारी के संपर्कियों की रैपिड सैंपलिंग के क्रम में हुई। मगर यह उनके संपर्क में नहीं आए थे। इसके अतिरिक्त जवां के गांव बहादुरपुर के 21 वर्षीय युवक एवं 4 वर्षीय बालिका संक्रमित हैं। युवक गुजरात से आया श्रमिक है। 4 वर्षीय बालिका उसकी बेटी है। संक्रमितों में एक 30 वर्षीय युवक कौड़ियागंज का भी है। यह मुंबई से लौटा श्रमिक है।
रैंडम चेकिंग में यह संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमित लोगों के घर से 400 मीटर के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। इसके बाद देर रात सासनी गेट आवास विकास सिद्धार्थ गेस्ट हाउस के पास रहने वाले मृत सराफा कारोबारी के 60 वर्षीय कारोबारी पार्टनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट निजी लैब की जांच में पॉजिटिव आई है। इस खबर पर उन्हें भी आइसोलेट कराने की तैयारी शुरू हो गई।
सीडीओ अनुनय झा ने कारोबारी के पार्टनर की निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है। वहीं कनवरीगंज में धनियाबाड़ा के मुहाने पर मेडिकल स्टोर संचालक की 68 वर्षीय मां को दिल्ली के अपोलो में मंगलवार देर रात कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। मेडिकल संचालक ने यह सूचना खुद दिल्ली से देहली गेट थाने पर दे दी है। इंस्पेक्टर देहली गेट ने दिल्ली से मौखिक सूचना मिलने की पुष्टि की है। बताया कि अधिकारिक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
जिले में मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में चार नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। पांचवें मरीज के विषय में देर रात निजी लैब से जानकारी आई है। लोगों से बार-बार अपील है कि वह लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी को भी किसी के विषय में जानकारी मिले, तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।-चंद्रभूषण सिंह डीएम
खून की उल्टियां होने पर ले गए थे दिल्ली, वहां कोरोना कन्फर्म
मां का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे कनवरीगंज के मेडिकल स्टोर संचालक के अनुसार उनकी 68 वर्षीय मां को सोमवार सुबह खून की उल्टियां हुई थीं। इस पर वह सोमवार को ही उन्हें लेकर सीधे दिल्ली आ गए थे। जहां अपोलो में भरती कराकर इलाज शुरू कराया। यहां मंगलवार को नियम: कोरोना जांच हुई, जिसमें देर शाम कोरोना पॉजिटिव अपोलो प्रशासन द्वारा उन्हें बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खुद उन्होंने अपने संबंधित थाने को सूचना दे दी है। बता दें कि जिस इलाके में यह मेडिकल स्टोर है, वह उस्मानपाड़ा के सामने खुलता है। इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं। इधर, इस जानकारी के लिए देर रात तक सीएमओ से संपर्क का प्रयास किया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका।