फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Home appliances fused by high Voltage

हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके, हंगामा

Wed, 30 Sep 2015 01:24 AM IST
हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके, हंगामा
हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके, हंगामा Updated Wed, 30 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके, हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़ (ब्यूरो)। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में से एक मोहल्ला मालीपाड़ा में सोमवार को दिन के समय अचानक हाई वोल्टेज आने से लाखों रुपये के बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। कई घरों में ट्यूबलाइट फट गईं, फ्रिज, एलसीडी टीवी, बाशिंग मशीन, कंप्यूटर आदि फुंक गए।  मोहल्ला मालीपाड़ा में  दिन भर तो बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद अचानक बेहद ज्यादा वोल्टेज आ गए। इससे भूरे लाल के यहां फ्रिज, टीवी, इनवर्टर फट गए। मोहल्ले के ही हिटलर सिंह के यहां दो पंखे, इनवर्टर, वाशिंग मशीन, बड़ा फ्रिज, सीडी प्लेयर फुंक गए।  इसी प्रकार रमेश चंद के यहां मीटर फुंक गया।  साथ ही टीवी, ट्यूबलाइट फट गई। अमित के यहां भी टीवी, कंप्यूटर, एलसीडी (36 इंच) फुंक गया। कुछ लोगों ने हाथरस अड्डा बिजली घर पर पहुंच कर जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन कोई भी संतोष जनकर जानकारी नहीं दे सका। वहां मौजूद स्टाफ के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा मंगलवार को  शहर के पुराने हिस्सों में बिजली का संकट जारी रहा । सासनी गेट और बारहद्वारी फीडर से जुड़े इलाकों में दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed