फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hearing on Sharjil Imam on 17 December

शरजील इमाम के मामले में सुनवाई 17 दिसंबर को

Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Sharjil Imam on 17 December
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संबोधन करने आए जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 17 दिसंबर को अदालत में सुनवाई होगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया के चलते अदालत में कामकाज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जेएनयू के छात्र नेता शरजील इमाम ने असम को देश से अलग करके केंद्र सरकार पर दबाव बनाने संबंधी भाषण दिया था। इस भाषण का वीडियो वायरल हुआ और जिसके बाद 26 जनवरी को अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में देशद्रोह और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को गिरफ्तार करने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया था। शरजील के अधिवक्ता आले नबी ने बताया कि सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी अब 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed