{"_id":"5f19e32c8ebc3e63ca4da371","slug":"health-worker-are-worried-about-women-ecg-city-office-news-ali2394112153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मरीज की ईसीजी करने से घबरा रहे स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मरीज की ईसीजी करने से घबरा रहे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी किसी भी महिला का इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम ‘ईसीजी’ करने से घबराते नजर आ रहे हैं।
चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद ईसीजी एवं अल्ट्रासाउंड करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में इसकी चर्चा है।
कुछ स्वास्थ्य कर्मी तो कह रहे हैं कि ईसीजी या अल्ट्रासाउंड के समय महिला स्वास्थ्य कर्मी का साथ रहना जरूरी कर दिया जाए। एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने कहा कि ईसीजी या अल्ट्रासाउंड के समय परिवार की महिला साथ रहे तो सबसे अच्छा है। यदि महिला तीमारदार साथ न हो तो महिला स्वास्थ्य कर्मी को भी रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह दिशा-निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भी निर्देशित किया जाएगा कि महिला वार्ड में राउंड के समय स्टाफ नर्स को लेकर चलें।
24 घंटे हिरासत में रहने के बाद कभी भी आ जाएगा निलंबन आदेश : एडी हेल्थ
एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा युवती के साथ छेड़खानी की घटना को शर्मनाक बताया है। डॉ. तुफैल पर कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर एडी हेल्थ ने बताया कि 24 घंटे न्यायिक हिरासत में रहने के बाद किसी भी वक्त लखनऊ से निलंबन का आदेश आ सकता है।
सीएमओ ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश दिया जाएगा। सबसे जरूरी है कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज नहीं किया जाए। छोटी शिकायत भी सामने आती है तो उसको गंभीरता से देखा जाए और उसका समाधान किया जाए।