फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   headmistress cut the TC of a class 4 student

मैं पढ़ना चाहती हूं: प्रधानाध्यापिका ने काट थमा दी टीसी, निकाला स्कूल से बाहर, मां ने की बीएसए से शिकायत

Sun, 20 Apr 2025 12:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

कक्षा चार में छात्रा की प्रधानाध्यापिका न टीसी काट दी। इससे छात्रा परेशान है। उसका कहना है कि पढ़ना चाहती है, लेकिन टीसी काट देने से वह स्कूल नहीं जा पा रही है।

विज्ञापन
headmistress cut the TC of a class 4 student
कक्षा चार की छात्रा पूजा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अतरौली कस्बे के कन्या क्रमोत्तर जूनियर हाईस्कूल की कक्षा चार की छात्रा पूजा की टीसी प्रधानाध्यापिका ने काटकर स्कूल से बाहर कर दिया है। इससे छात्रा परेशान है। उसका कहना है कि पढ़ना चाहती है, लेकिन टीसी काट देने से वह स्कूल नहीं जा पा रही है। उसकी मां ने बीएसए को पत्र लिखकर बेटी को उसी स्कूल में पढ़ाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मोहल्ला ऊंचान निवासी बबली पत्नी राजकुमार के अनुसार उनकी बेटी पूजा इस वर्ष कन्या क्रमोत्तर जूनियर हाईस्कूल से तीसरी कक्षा पास कर चौथी कक्षा में पहुंची है। वह चौथी कक्षा में पढ़ना चाहती है, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने उसकी टीसी काटकर स्कूल से बाहर कर दिया है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले स्कूल में खाना खराब बनाने, आई कार्ड के नाम पर रुपये लेने और कक्षा में न पढ़ाने की बात बेटी ने बताई थी। इस पर उन्होंने स्कूल पहुंचकर शिकायत की थी। इसी से नाराज होकर उनकी बेटी की टीसी काटी गई है।
विज्ञापन


वहीं प्रधानाध्यापिका निदा खान का कहना है कि छात्रा और उसके परिवार वालों के कहने पर ही टीसी काटी गई है। छात्रा के परिवार ने पूर्व में शिकायत की थी, वह झूठी पाई गईं। आए दिन उसके परिवार वाले स्कूल में आकर हंगामा करते हैं। इससे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था। यदि छात्रा का परिवार इसी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो वह शपथ पत्र दे दें। पुन: प्रवेश दे दिया जाएगा। पूरा प्रकरण उच्चाधिकारियाें के संज्ञान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजन आए दिन स्कूल पहुंचकर किसी न किसी बात पर हंगामा कर रहे थे। टीसी भी उनकी मर्जी से काटी गई है। शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। - प्रमोद कुमार पटेल, खंड शिक्षाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed