{"_id":"63582983103d2a37243b2008","slug":"hathras-there-was-a-fight-between-two-bjp-members-of-mursan-mursan-news-ali303366269","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुरसान के दो भाजपाइयों में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुरसान के दो भाजपाइयों में हुई नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कोतवाली मुरसान में मंगलवार को दो भाजपा नेता एक-दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मुरसान कोतवाली के निकट मंगलवार की शाम को चार युवक आपस में भाजपा के जनप्रतिनिधि की बुराई कर गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि का एक साथी रास्ते से गुजर रहा था। जब उसने गाली-गलौज की वजह पूछी और उसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
इस दौरान जनप्रतिनिधि के साथी ने मुरसान कोतवाली में आकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होते ही फिर से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। संवाद