फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: The princes of SP-Congress did not do any work in the interest of the poor: Radha Mohan

हाथरस : सपा-कांग्रेस के राजकुमारों ने गरीबों के हित में कोई काम नहीं किया : राधामोहन

Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The princes of SP-Congress did not do any work in the interest of the poor: Radha Mohan
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन के दौरान प्रदेश प्रभारी का गदा भेट कर स्वागत करते भाजपाई। संवा? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने यहां श्रीजी गेस्ट हाउस में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षियों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर वार करते हुए कहा कि इन दोनों दलों के राजकुमारों ने गरीबों के हित में कोई काम नहीं किया, बल्कि अपने वंश को मजबूत किया है।
कोरोना काल में यह दोनों राजकुमार घरों में छिपे बैठे थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मरीजों की सेवा में जुटे थे। अनुसूचित जाति के लोगों का सबसे ज्यादा भला भाजपा ने ही किया। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्षों तक एक परिवार ने राज किया है। उत्तर प्रदेश में भी एक परिवार ने राज किया।
विज्ञापन

दोनों राजकुमारों ने वर्षों तक गरीबों के लिए नारे लगाए लेकिन गरीबों के हित के लिए कोई काम नहीं किया। शाम होते ही यह दोनों राजकुमार इस पर ध्यान लगाते थे कि उनका वंश कैसे मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पहले सरकार के खजाने का मुंह सैफई, अमेठी या रायबरेली तक ही खुलता था लेकिन अब भाजपा के शासनकाल में सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में घरों में शौचालय नहीं थे। बिजली नहीं आती थी। महिलाएं जब घरों में लकड़ी पर खाना बनाती थी तो उनके आंसू निकल आते थे। आज गांवों में घर-घर शौचालय बनाए जा रहे हैं। बिजली आ रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं। पहले गांवों से कुछ लोग गोवंश अथवा भैंस को गाड़ी में लादकर ले जाते थे। उसकी कट्टी करते थे लेकिन प्रदेश में योगी सरकार ने इसे रोका।
गोवंश हमारी आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है। इनके लिए योगी सरकार ने गो आश्रय स्थल बनवाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भाजपा के 45 सांसद अनुसूचित जाति के हैं। जिसमें बारह मंत्री है। राष्ट्रपति भी अनुसूचित जाति से हैं। अनुसूचित जाति का जितना भला भाजपा सरकार ने किया, उतना किसी और सरकार ने नहीं किया।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जब बाबा साहब डॉ. आंबेडकर चुनाव लड़े थे तो कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारा था। प्रदेश प्रभारी ने सरकार की तमाम उपलब्धियों व योजनाओं का बखान भी इस मौके पर किया। मुख्य वक्ता व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जीएस धर्मेश ने कहा कि हमारे समाज व बाबा साहब डॉ. आंबेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने दिया है।
अन्य विपक्षी दलों ने बाबा साहब का नाम वोट लेने के लिए किया है। सम्मेलन को सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, इंद्रजीत आर्य आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। अंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह माहौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पहले अतिथियों का बड़ी माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत व सम्मान किया गया।

सम्मेलन में ये रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, श्वेता दिवाकर, डौली माहौर, अनिल सिसौदिया, रत्नेश चटर्जी, प्रेम बिहारी चटर्जी, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, प्रीती चौधरी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, भगवान दास माहौर, हरीशंकर राना, चौ नत्थी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, नारायन लाल, ज्ञानेश कोरी, शिवदेव दीक्षित, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रामकुमार माहेश्वरी, संध्या आर्य, मीरा माहेश्वरी, विशाल गुप्ता, जितेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह चौहान, नरेश प्रधान, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, दुर्गेश नंदनी, शीलेंद्र गौड़, अविनाश तिवारी, शीलेंद्र गौड़, बासुदेव माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, नीरज वैश्य, नागेंद्र सिकरवार, राजेंद्र सिंह धाकरे, ध्रुव शर्मा, अमन जैन, विवेक वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed