हाथरस दुष्कर्म मामला : डीएम के वायरल वीडियो पर बोलीं प्रियंका गांधी, ये लोग अत्याचारी हैं
यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच गुरुवार को हाथरस डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीड़िता के परिजनों को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में डीएम प्रवीन लक्षकार पीड़िता के परिजनों से कह रहे हैं कि अपनी विश्वसनीयता बनाए रखिए, मीडिया आज यहां है, कल नहीं होगी। सब चले जाएंगे। आप सरकार की बात मान लो। आप बार-बार बयान बदलकर ठीक नहीं कर रहे हैं। आपकी क्या इच्छा है। क्या पता कल हम ही बदल जाएंगे।
यूपी सरकार किसी को पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोक रही है उसका जवाब यहां है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
पीड़िता के परिवार को हाथरस डीएम जाकर धमका रहे हैं।
न मीडिया जा पायेगा, न हम लोग तो यूपी सरकार पीड़िता के परिवार को खुलकर धमका पाएगी।
ये लोग अत्याचारी हैं। pic.twitter.com/RDV2jrQfRn
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी सरकार किसी को पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोक रही है उसका जवाब यहां है? पीड़िता के परिवार को हाथरस डीएम जाकर धमका रहे हैं। न मीडिया जा पाएगा, न हम लोग तो यूपी सरकार पीड़िता के परिवार को खुलकर धमका पाएगी। ये लोग अत्याचारी हैं।