फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST raid on Krishna Sales in Aligarh

Aligarh: कृष्णा सेल्स पर जीएसटी का छापा, 80 लाख से अधिक की फर्जी खरीद पकड़ी, थमाया नोटिस, होगी वसूली

Thu, 05 Jun 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

एसआईबी के उपायुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि कृष्णा सेल्स पर माल न मिलने से यह साफ हो गया कि फर्म केवल दस्तावेजों में ही माल खरीद और बेच रही थी। इसके आधार पर लगातार बोगस आईटीसी का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन
GST raid on Krishna Sales in Aligarh
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने 4 जून को मथुरा रोड स्थित झम्मन लाल कंपाउंड के पास कृष्णा सेल्स पर छापा मारा। इस दौरान विभाग ने 80 लाख से अधिक की फर्जी खरीद पकड़ी। फर्म ने अपने दस्तावेजों में 80 लाख रुपये से अधिक का मेटल खरीदना दिखाया था, लेकिन मौके पर कोई भी माल बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


विभाग की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फर्म ने जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक करीब 70 से 80 लाख रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ भी लिया है। एसआईबी के उपायुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि कृष्णा सेल्स पर माल न मिलने से यह साफ हो गया कि फर्म केवल दस्तावेजों में ही माल खरीद और बेच रही थी। इसके आधार पर लगातार बोगस आईटीसी का दावा किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि यह फर्जीवाड़ा कई सालों से चल रहा था। पूर्व की जांचों में भी इस फर्म का नाम सामने आया था और यह बोगस फर्मों की सूची में शामिल थी। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसआईबी ने फर्म संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में बकाया टैक्स के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed