फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Govardhan Maharaj Puja in Aligarh

Govardhan: गोवर्धन महाराज के लगे जयकारे, धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम, अन्नकूट का बंटा प्रसाद

Thu, 23 Oct 2025 12:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:43 PM IST
सार

गोवर्धन पूजा वाले दिन सुबह से ही घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज को सजाया गया। बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंचकर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। शाम को लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना के बाद जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Govardhan Maharaj Puja in Aligarh
सराय हकीम में गोवर्धन की छवि बनातीं रेशी वार्ष्णेय - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गोवर्धन महाराज तेरे सिर पर मुकुट बिराज रह्यौ, जैसे भजनों के बीच 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बनाकर अनाज, फल, दूध, माखन, मिश्री से उनका पूजन किया गया और सपरिवार परिक्रमा लगाई।

विज्ञापन


मंदिरों में जगह-जगह भंडारे हुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। सुबह से ही घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज को सजाया गया। बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंचकर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। शाम को लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना के बाद जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा कर लगाए जयकारे, बांटा प्रसाद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने द्वारका पुरी स्थित कार्यालय पर गोवर्धन पूजा की। हवन में यजमान के रूप में महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र ने पत्नी ममता गुप्ता के साथ आहुतियां दीं। आयोजन आचार्य प्रशांत शास्त्री की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रांत सह शारीरिक प्रमुख राम शंकर, अजय सराफ, विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, राम, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। इधर, रामघाट रोड स्थित एसएमवी इंटर कॉलेज में श्री ब्रजस्थ मिथलांचल परिषद (युवा) एवं वामिका वाहिनी के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा की गई। इधर, अचलताल स्थित रामलीला मैदान में सारथी संस्था की ओर से श्री गोवर्धन पूजा के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान सौरभ बालजीवन, ऋषभ गर्ग, आकाश अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, प्रतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावणटीला स्थित चेतन आश्रम पर साध्वी पुनीता चेतन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा की। इस बीच भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। आयोजन में राजकुमार गुप्ता, मुस्कान, प्रज्ञा, वंदना गुप्ता आदि थे। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर पर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महंत विनयनाथ, रवि वर्मा, लक्की, कृपा देवी, उमेश वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय आदि थे। न्यू आरके पुरम निकट एडीए पुलिस चौकी आगरा रोड पर मनकामेश्वर महादेव, चित्रगुप्त मंदिर पर अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान प्रमोद कुमार सक्सेना, समिति की अध्यक्ष राजरानी सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, राजकुमार सक्सेना, शशि सक्सेना आदि मौजूद रहीं। दुबे पड़ाव स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान पं. पवन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के नेतृत्व में अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने अपने निवास के पास मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान शशि प्रभा शर्मा, पं. प्रवेश रंजन शर्मा, भावना शर्मा, प्रभात रंजन, प्रीति शर्मा, मृदुल, आदित्य आदि थे। श्री अचलेश्वर धाम पर आरती के साथ पूजन किया गया। रजत गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, आशु अघोर, अमन आदि मौजूद रहे।

रॉयल होम्स कल्याण समिति ने की गोवर्धन पूजा

तालानगरी स्थित रॉयल होम्स कॉलोनी में रॉयल होम्स कल्याण समिति द्वारा श्री पंडाखोर बालाजी मंदिर पर श्री गोवर्धन पूजा की गई और भंडारे का आयोजन किया गया। यहां रूपा शर्मा, शालिनी गुप्ता, रश्मि शर्मा, रेखा, मीनू और सुधा ने गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई। पंडित मुकेश शर्मा ने पूजन कराया। भजन संध्या में भक्त झूमते रहे। आयोजन में इंदु यादव, सचिन गुप्ता, सुनील कुमार, वीरेंद्र धुसिया, अरविंद तिवारी, तरुण गर्ग, अतुल वशिष्ठ, मनोज शर्मा, जाग्रत ज्ञानी, संजीव राय आदि थे।
गोवर्धन महाराज पूजा
राधारमण गोशाला में हुआ गो पूजन
आगरा रोड क्षेत्र पर श्रीराधारमण गो सेवा समिति द्वारा संचालित राधा रमण गोशाला में गोवंश की पूजा की गई। यहां आरके जिंदल, अखिल मांगलिक आदि थे। अवस्थी ज्योतिष संस्थान मां पीतांबरा पीठ तालसपुर गेट रामघाट रोड पर गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने विधि-विधान से पूजन कराया। महाआरती के बाद अन्नकूट एवं कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

पीपल के वृक्ष की महिमा मंत्र का जाप
कुटुंब प्रबोधन गतिविधि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रद्धालुओं से पीपल के वृक्ष की महिमा मंत्र का जाप व 108 परिक्रमा कराईं। संयोजक डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रकृति संतुलन ही परिवार का संतुलन होता है। यहां मालती बघेल, मंजू शर्मा, अंजू वार्ष्णेय, पल्लवी, अनीता शर्मा, साक्षी, व्यापारी नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय आदि थे।
 

नगला मसानी की गोशाला में लगाई परिक्रमा

नगला मसानी स्थित गोशाला में गो माता सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई। इसमें साक्षात श्रीनाथ जी की छवि दिख रही थी। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। अन्नकूट व कढ़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यहां गो भक्त कृष्णा गुप्ता, विहिप के मुकेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण, अविनाश कोल, राजकुमार, अतुल हार्डवेयर, रमेशचरी, सुभाष माहेश्वरी आदि मौजूद थीं।


श्री वार्ष्णेय मंदिर में मनाया अन्नकूट महोत्सव
श्री वार्ष्णेय मंदिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन पूरे उल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। सुबह गो माता का पूजन व ठाकुरजी को भोग लगाया गया। दोपहर में कढ़ी एवं भात के साथ अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को गोवर्धन महाराज का मनोहारी शृंगार किया गया। दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed