{"_id":"6b053804eea1da3423089fc2","slug":"gathbandhan-dharm-ka-paalan-karen-sp-aur-congress-suneel-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1117719-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करें कांग्रेस और सपा : सुनील सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करें कांग्रेस और सपा : सुनील सिंह
विज्ञापन
सुनील सिंह।
सहयोगी दलों की ताकत और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी, गठबंधन की मजबूती ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार
अलीगढ़। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौ. सुनील सिंह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए जरूरी है कि सभी दल एक-दूसरे की राजनीतिक ताकत और सम्मान का ख्याल रखें। किसी भी सहयोगी दल की अनदेखी गठबंधन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि यदि गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर नहीं चला गया और उनके हितों का ध्यान नहीं रखा गया तो इसके परिणाम भी सामने आ सकते हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीतिक रूप से चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। गठबंधन की मजबूती ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए सभी सहयोगी दलों को आपसी सम्मान, समन्वय और विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।