Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gathbandhan dharm ka paalan karen sp aur Congress : suneel

गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करें कांग्रेस और सपा : सुनील सिंह

Tue, 24 Nov 2026 12:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
gathbandhan dharm ka paalan karen sp aur Congress : suneel
सुनील सिंह।
सहयोगी दलों की ताकत और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी, गठबंधन की मजबूती ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार
विज्ञापन


अलीगढ़। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौ. सुनील सिंह ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए जरूरी है कि सभी दल एक-दूसरे की राजनीतिक ताकत और सम्मान का ख्याल रखें। किसी भी सहयोगी दल की अनदेखी गठबंधन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि यदि गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर नहीं चला गया और उनके हितों का ध्यान नहीं रखा गया तो इसके परिणाम भी सामने आ सकते हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीतिक रूप से चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। गठबंधन की मजबूती ही भाजपा को हराने का सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए सभी सहयोगी दलों को आपसी सम्मान, समन्वय और विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed