फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gajbः warehouse turned into books and exams

गजबः गोदाम में किताबें और हो गईं परीक्षाएं

Thu, 03 Nov 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gajbः warehouse turned into books and exams
warehouse turned into books - फोटो : amar Ujala
गजब है भाई...। छह माह बीत गए। 17 से 25 अक्तूबर के बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हो गईं लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को किताबें नहीं मिलीं। यह किताबें बीआरसी के गोदाम में डंप हैं लेकिन बच्चे पढ़ नहीं पाए। बगैर पढ़े परीक्षा में बच्चों ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कितने सही जवाब लिखे होंगे यह सच तो बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक ही जानते हैं।
विज्ञापन


अकेले गंगीरी विकास खंड क्षेत्र में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में आधे से अधिक विषयों की किताबों का वितरण अब तक नहीं हुआ, जबकि अप्रैल में ही शिक्षा सत्र शुरू हो गया था। कुछ विषय की किताबों का आंशिक वितरण ही किया गया।
विज्ञापन


शासन का आदेश था कि 25 अक्तूबर से पहले ही स्कूलों में सभी विषयों की किताबों का शत प्रतिशत वितरण हो जाना चाहिए। यह भी हैरत करने वाली बात है कि 25 अक्तूबर तक छमाही परीक्षाएं ही समाप्त हो गईं और किताबें छमाही परीक्षाओं की समाप्ति के अंतिम दिन तक वितरण का आदेश है, लेकिन वह भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दीपावली के पहले ही किताबें आईं इसलिए वितरण नहीं कराया जा सका। अब जल्द ही किताबों का वितरण कराया जाएगा। बची हुई किताबें जैसे आएंगी उनका भी वितरण कराया जाएगा।  
- धीरेंद्र कुमार, बीएसए

गंगीरी ब्लाक में एक नजर...
- 182 प्राथमिक स्कूल
- 178 पूर्व माध्यमिक स्कूल
- प्राथमिक में छात्र करीब 25 हजार
- पूर्व माध्यमिक में छात्र करीब 6 हजार
- प्राथमिक में विषय  05
- पूर्व माध्यमिक मेें विषय 12
- अब तक वितरण महज आंशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed