फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action taken against two firms for substandard construction; work to be redone

Aligarh News: घटिया निर्माण पर दो फर्मों पर कार्रवाई, फिर से कराना होगा कार्य

Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two firms for substandard construction; work to be redone
नगर निगम सेवा भवन। - फोटो : Archive
विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल दो फर्मों को भारी पड़ा। वार्ड-62 के कुंवर नगर और माली नगला क्षेत्र में निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दोनों फर्मों पर कार्रवाई की है। दोनों पर टेंडर धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 10 दिन में खराब निर्माण तोड़कर मानकों के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने निकले नगर आयुक्त को वार्ड-62 में आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में खामियां मिलीं। दोनों स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। एक कार्य मेसर्स रत्नाकर की ओर से करीब 15.58 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। दूसरा काम मेसर्स हर्ष एंटरप्राइजेज की ओर से करीब 14.64 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों और पार्षद ने भी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नगर आयुक्त से शिकायत की थी। जांच के दौरान खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने दोनों फर्मों को 10 दिन की समय सीमा दी है। उन्होंने खराब निर्माण को तोड़कर मानकों के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तय समय में निर्माण कार्य दुरुस्त नहीं किया गया तो जमानत और देय धनराशि जब्त की जाएगी। इसके साथ ही फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed