फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five thousand people drink dirty water for two years

दो साल से पांच हजार लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

Tue, 31 May 2022 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people drink dirty water for two years
मानिक चौक पर खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 60 मानिक चौक स्थित जोशी की चौपाल में पिछले दो साल से नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से करीब ग्यारह सौ परिवारों के पांच हजार लोग प्रभावित हैं। पुराने शहर में बसा हुआ यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। संकरी गलियों में पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच पाते हैं। इलाके में जगह-जगह पाइपलाइन टूटी हैं, जिससे नलों में गंदे पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इलाके में 70 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से जल आपूर्ति हो रही है। करीब ढाई साल पहले अमृत योजना के तहत क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाली गई थी। नई पाइपलाइन डालते समय पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन क्षतिग्रस्त पाइपलाइन आज तक सही नहीं हुईं। सुबह शाम सप्लाई के समय गंदा पानी नलों में आता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाके में दस सरकारी हैंडपंप हैं, जिनमें सात खराब हैं। सुबह शाम करीब आधा घंटे पानी की सप्लाई होती है। इस दौरान 20 से 25 मिनट गंदा पानी आता है। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 60 - मानिक चौक
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 250 से 300 फुट।
- वार्ड में 25 सरकारी हैंडपंप। जिनमें आठ सही हैं।
- वार्ड में चार सरकारी सबमर्सिबल, दो खराब हैं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
वार्ड में गंदे पानी की समस्या है। ढाई साल पहले क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाली गई थी। खोदाई के समय पुरानी पाइपलाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। कई बार निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, जिलाधिकारी को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण लच्छो, पार्षद
गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। मानिक चौक में गंदे पानी की समस्या है। टीम सर्वे कर जो भी बेहतर हल होगा, उसे खोज कर समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा।
अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल
दो साल से मानिक चौक में गंदा पानी आ रहा है। इससे पहले साफ पानी की आपूर्ति हो रही थी। पानी में बहुत बदबू आती है। - केला देवी
नलों में बदबूदार पानी आता है। आधे घंटे की सप्लाई में 20 से 25 मिनट गंदा पानी आता है। साफ पानी की समस्या है। - अरविंद जोशी
70 साल पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। जर्जर पाइपलाइन से जल आपूर्ति हो रही है। सरकारी हैंडपंप भी खराब है। - प्रेमवती देवी
तंग गलियों में टैंकर नहीं आ सकता। सुबह शाम महिलाएं पानी के लिए इधर-उधर भटकती हैं। बच्चे भी इसी काम में लग जाते हैं। - प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed