फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on history sheeter and brother-in-law returning after tax

Aligarh News: तारीख कर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर व साले पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली, साला जख्मी

Tue, 25 Apr 2023 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

छर्रा के नगला बादशाह का शाहबुद्दीन अपने हिस्ट्रीशीटर बहनोई कौडिय़ागंज अकराबाद के शाकिर संग मंगलवार को दीवानी में हत्या के मुकदमे में तारीख पर गया था। बाइक से दोनों तारीख कर लौट रहे थे। बाइक शाकिर चला रहा था। तभी हवाईपट्टी के पास पीछे से कार सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing on history sheeter and brother-in-law returning after tax
फायरिंग

विस्तार

अलीगढ़ की दीवानी न्यायालय से तारीख कर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर व उसके साले पर मंगलवार देर शाम फायरिंग कर दी गई। इस दौरान साला पीठ में गोली लगने से जख्मी हुआ है। यह घटना महुआ खेड़ा क्षेत्र में जीटी रोड पर धनीपुर हवाईपट्टी के पास हुई। आरोप है कि जिस मुकदमे में तारीख करके दोनों लौट रहे थे। उसी के वादी पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घायल को मेडिकल कालेज भेजते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार छर्रा के नगला बादशाह का शाहबुद्दीन अपने हिस्ट्रीशीटर बहनोई कौडिय़ागंज अकराबाद के शाकिर संग मंगलवार को दीवानी में हत्या के मुकदमे में तारीख पर गया था। बाइक से दोनों तारीख कर लौट रहे थे। बाइक शाकिर चला रहा था। तभी हवाईपट्टी के पास पीछे से कार सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली पीछे बैठे शाहबुद्दीन के पीठ में जा लगी और बाइक सवार दोनों वहीं गिर गए। 
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर राहगीरों को रुकता देख भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर महुआखेड़ा विजय सिंह, सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी आदि पहुंच गए। सीओ द्वितीय के अनुसार घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारिक रंजिश में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि कस्बा कौडिय़ागंज के व्यापारी व भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेश वाष्र्णेय की 30 जून 2019 की देर शाम हत्या हुई थी। इस सनसनीखेज हत्या में व्यापारिक रंजिश में सुपारी देकर हत्या कराना उजागर हुआ था और मौके पर लूट दर्शाने का प्रयास किया था।


 इस हत्या के बाद कई दिन तक कौडिय़ागंज में हंगामा हुआ था और पुलिस पुलिस ने कस्बे के ही सुपारी देने वाले व्यापारी व हिस्ट्रीशीटर शाकिर सहित चार को जेल भेजा था। हिस्ट्रीशीटर शाहबुद्दीन का आरोप है कि यह हमला इसी घटना के बदले में हुआ है। कई बार पहले धमकी भी दे चुके हैं। देर रात तक पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed