फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in incense stick and dhoop batti factory

Aligarh News: अगरबत्ती व धूपबत्ती कारखाने में लगी आग, मची खलबली, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

Mon, 09 Mar 2026 10:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 10:20 PM IST
सार

अगरबत्ती व धूपबत्ती का कारखाने में ही गोदाम है। उसमें किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख इलाके में खलबली मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया।
 

विज्ञापन
Fire breaks out in incense stick and dhoop batti factory
कारखाने में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड स्थित अगरबत्ती व धूपबत्ती कारखाने में 9 मार्च दोपहर आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


गूलर रोड निवासी हर्षित सैनी का श्याम इंडिया अगरबत्ती व धूपबत्ती का कारखाना है। इसमें में ही गोदाम बना हुआ है। दोपहर के समय उसमें किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख इलाके में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


बन्नादेवी फायर स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना पर दो दमकल को माैके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया। कारखाने में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त कारखाना बंद था और मालिक व काम करने वाले लोग बाहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed