{"_id":"69bccf03dabf9115750b7542","slug":"fatwa-against-nora-fatehi-song-sarke-chunar-teri-from-aligarh-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"KD-The Devil: नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर अलीगढ़ से फतवा जारी, मुफ्ती बोले अश्लीलता इस्लाम में हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KD-The Devil: नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर अलीगढ़ से फतवा जारी, मुफ्ती बोले अश्लीलता इस्लाम में हराम
Fri, 20 Mar 2026 10:07 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:07 AM IST
सार
फतवे में कहा गया है कि गाने में दिखाए गए अश्लील दृश्य और नृत्य इस्लाम की दृष्टि में हराम और गुनाह-ए-कबीरा (महापाप) हैं। मुफ्ती इफराहिम ने चेतावनी दी है कि ऐसा कंटेंट युवाओं, बच्चों और समाज के नैतिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
विस्तार
सिंगर बादशाह के विवादित गाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब फिल्म केडी द डेविल के हालिया गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर उपजा विवाद फतवे तक पहुंच गया है। अभिनेत्री नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने के बोल और दृश्यों को अश्लील बताते हुए मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहिम हुसैन ने एक फतवा जारी कर इस कंटेंट की कड़े शब्दों में निंदा की है। फतवे में कहा गया है कि गाने में दिखाए गए अश्लील दृश्य और नृत्य इस्लाम की दृष्टि में हराम और गुनाह-ए-कबीरा (महापाप) हैं। मुफ्ती इफराहिम ने चेतावनी दी है कि ऐसा कंटेंट युवाओं, बच्चों और समाज के नैतिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। मुस्लिम समाज को ऐसे दृश्यों और गानों से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। यदि कोई कलाकार इस तरह के अनैतिक कंटेंट का हिस्सा बनता है, तो उसे इस्लामी शिक्षाओं का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस गाने की अश्लीलता को लेकर देशव्यापी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने पहले ही इस पर रोक लगा दी है। अब अलीगढ़ से जारी हुए इस फतवे ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को और गरमा दिया है। धर्मगुरुओं का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसी जा रही नग्नता समाज के लिए घातक है।
विज्ञापन