फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fasting and Roza in Aligarh Jail

Aligarh News: जेल में सांप्रदायिक सौहार्द, 500 बंदी ने रखा रोजा तो 1240 रहे नवरात्र व्रत

Mon, 31 Mar 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 05:33 PM IST
सार

नवरात्र का व्रत रखने वाले बंदियों के फलाहार के लिए 750 ग्राम आलू, दो केले, आधा किलो दूध, 60 ग्राम चीनी दी गई। इधर, रोजा रखने वाले बंदियों को दो खजूर, बिस्किट, पाव-रोटी, केला, 200 ग्राम दूध व 15 ग्राम चीनी प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
Fasting and Roza in Aligarh Jail
अलीगढ़ जेल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिला कारागार में 30 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के पहले दिन 1240 बंदियों ने उपवास रखा। इससे पहले से ही रमजान में 560 बंदी रोजा रख रहे हैं। इनके लिए जिला कारागार प्रशासन की ओर से फलाहार व रोजा इफ्तार की व्यवस्था की गई है। इससे यहां सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कारागार में नवरात्र के पहले दिन 1240 बंदियों ने उपवास रखा। इसी तरह 560 बंदियों द्वारा रमजान में रोजा रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हर बार की तरह पूजा-अर्चना व इबादत करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवरात्र का व्रत रखने वाले बंदियों के फलाहार के लिए 750 ग्राम आलू, दो केले, आधा किलो दूध, 60 ग्राम चीनी दी गई। इधर, रोजा रखने वाले बंदियों को दो खजूर, बिस्किट, पाव-रोटी, केला, 200 ग्राम दूध व 15 ग्राम चीनी प्रदान की जा रही है। इन बंदियों को शाम को पूर्ण भोजन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed