{"_id":"6b00b8e10657f16e250b7507","slug":"farmers-will-no-longer-receive-wheat-on-credit-it-will-be-auctioned-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1115133-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसानों को नहीं मिलेगा अब उधार गेहूं, नीलाम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसानों को नहीं मिलेगा अब उधार गेहूं, नीलाम होगा
Sat, 21 Nov 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सहकारी संघ हस्तपुर-चंदफरी
- फोटो : samvad
त्योहारों पर सहकारी पूर्ति भंडार के गोदामों से किसानों को उधार मिलने वाले गेहूं अब नहीं बांटा जाएगा। दिवाली पर किसानों को इस बार उधार गेहूं नहीं दिया गया है। इस गेहूं को अब नीलाम किया जाएगा। दशकों पुरानी वस्तु विनिमय की व्यवस्था में अब बदलाव किया जा रहा है।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बीज गोदाम और सहकारी संघों द्वारा किसानों को बोआई या त्योहारों के समय गेहूं, बीज उधार दिया जाता था, जिसे फसल आने पर सवाया (25 प्रतिशत अतिरिक्त अनाज) या निर्धारित ब्याज के साथ वापस गोदाम में जमा करना होता था।
दशकों पूर्व हस्तपुर चंदफरी, छर्रा, विजयगढ़, जवां, बाजिदपुर, मगधा, पिसावा और दादों में सहकारी पूर्ति भंडार का गठन कर गोदाम बनाए गए, जिनमें गेहूं का स्टॉक रखा जाता है। किसानों ने दिवाली पर इस व्यवस्था के तहत सहकारी संघों से गेहूं लेने का प्रयास किया तो उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
सहकारी संघ के अध्यक्ष चौधरी श्याम वीर सिंह का कहना है कि इस बार सहकारी पूर्ति भंडार को खोले जाने के लिए जिला सहायक निबंधक 27 अक्तूबर को आदेश जारी कर देते हुए निर्देशित किया गया कि बकायादार सदस्यों को गल्ला न दिया जाए। दो क्विंटल तक गल्ला प्रभारी द्वारा दिया जाए जिन किसानों को तीन क्विंटल तक गेहूं दिया जाना हो उसके लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी से अनुमति ली जाए इससे अधिक गल्ला देने की स्थिति में उनसे अनुमति लिया जाना आवश्यक है।
इस आदेश के बाद मौखिक निर्देश दिए गए कि सहकारी पूर्ति भंडार को न खोला जाए। अब शुक्रवार को सचिव द्वारा अवगत कराया है कि जिला सहायक निबंधक के आदेश हैं किसी भी सदस्य को गेहूं न दिया जाए, पूरे स्टॉक की नीलामी कर दी जाए।
किसानों में मायूसी, विरोध की तैयारी
इगलास। नए नियम से किसानों में मायूसी है। सहकारी पूर्ति भंडार सदस्य किसान इसका विरोध करने की तैयारियां कर रहे हैं। संघ से जुड़े धर्मेंद्र तोमर, ओंकार प्रसाद शर्मा, राघवेंद्र सिंह, विनोद कुमार पूर्व प्रधान अर्निया ख्वाजा राजू ने सांसद सतीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर किसानों को पूर्ववत गल्ला वितरण कराने की बात रखी है। संवाद
इनका कहना है
-किसानों को पूर्ववत गेहूं मिलना चाहिए। यदि गेहूं नहीं मिलता है, सहकारिता विभाग के आदेश का विरोध किया जाएगा। योजना बंद करनी थी, तो पहले से जानकारी दी जाती। -विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष
-सहकारिता विभाग का आदेश किसान विरोधी है, इससे सरकार की मंशा को लेकर किसानों में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गल्ला आवंटन की नीति में परिवर्तन नहीं करना चाहिए। -अशोक कुमार उपाध्याय
-शासन द्वारा नई नीति तैयार की गई है, जिसके तहत जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नागेंद्र सिंह एआर कोआपरेटिव अलीगढ़