फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers's Protest

भाकियू अतरौली के अध्यक्ष साथियों समेत दिल्ली रवाना

Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers's Protest
गृह मंत्री अमित शाह से हुई वार्ता विफल रहने के बाद किसान संगठन शक्ति प्रदर्शन के लिए अपने तरकश के तीर सहेजने में जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को दिल्ली आने को कहा है। इसी क्रम में संगठन के अतरौली के अध्यक्ष प्रवीण यादव साथियों के साथ बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रांतीय महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस की रोकटोक से बचने के लिए सभी पदाधिकारियों को बिना झंडा, बैनर और कम लोगों के साथ चुपचाप दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। बुधवार से पदाधिकारियों की रवानगी शुरू हो गई है। अतरौली अध्यक्ष रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार को अन्य पदाधिकारी भी दिल्ली रवाना होंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष एसके सिंह राणा ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान ने कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाया जाए। उससे कम कीमत पर कोई व्यापारी अनाज न खरीदे। यदि खरीदता पाया जाए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला महासचिव राज ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, अजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा ठाकुर, रवेंद्र सिंह, देवेंद्र पाल सिंह सुनील सिंह, भोला यदुवंशी, अखिलेश प्रताप, चीकू ठाकुर, प्रवीण यादव ,विकास लोधी देवराज सिंह, साजन सिंह, ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह, वीरेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार, रूपराम सिंह, भीकम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह ने किसानों से अपने हक के लिए दिल्ली चलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जहां रोके, वहीं धरने पर बैठ जाएं
इस सबके बीच भारतीय किसान यूनियन भानु का नोएडा दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर धरना 10 वे दिन भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने सभी जिलाध्यक्ष से आवाहन किया कि तीनों कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करे, ताकि आंदोलन को तेज किया जा सके। यदि पुलिस प्रशासन आने से रोकता है उसी स्थान पर बैठ जाए। जिलाध्यक्ष युवा अनिल पंडित अपनी टीम के साथ धरने पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब किसान जाग चुका है सरकार कर द्वारा थोपे जा रहे कानूनों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दिल्ली जाने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण कुमार बघेल, राम अवतार यादव, बबलू प्रधान, कपिल सिंह ,आकाश सिंह, जितेंद्र शर्मा जय सिंह के साथ अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाकियू हरपाल गुट आज उद्यान पार्क में देगा धरना
किसान विरोधी 3 कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को (आज) उद्यान पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि तीनों कानूनों के विरोध में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार कक्का के साथ भाकियू कार्यकर्ता भी दिल्ली राजस्थान बॉर्डर बंद करने में सहयोग करने दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं । संगठन के जाहिद खान, कासिम इकबाल, इमरान व फिरोज आदि ने किसानों से दिल्ली चलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed