{"_id":"5fd120c88ebc3e3bfe5004fd","slug":"farmers-s-protest-akbarabad-news-ali250733189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ठा. राकेश सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ठा. राकेश सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नानउ चैराहे पर सपा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह व पुलिस के बीच होती नोकझोंक।
- फोटो : AKBARABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानून के विरोध में रैली निकालने पर छर्रा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह को पुलिस ने नानउ चैराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ 14 अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर उन पर मुकदमा दर्ज किया है। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
कृषि कानून के विरोध में रैली निकाल रहे पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर पनैठी चौकी ले गई। उनके पीछे सैकड़ों सपाई गिरफ्तारी देने चौकी पहुंच गए। समर्थकों ने चौकी पर किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। गिरफ्तारी देने वालों में सपा नेता शनमिया, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष पंकज यादव, जैकी सिंह, ठा. रिंकू सिंह, अंसार अलवी, लोकेश यादव, एजाज हुसैन, राजकुमार, भोला यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
क्षेत्राधिकारी बरला कर्मवीर सिंह ने बताया है कि रैली के नाम पर भीड़ एकत्र करने पर पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन एवं कोरोना की गाइडलाइन का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत के लिया गया था। सभी को एसडीएम कोल के आदेश पर निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया है।