फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer Murder

किसान की गला रेतकर हत्या

Wed, 02 Oct 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer Murder
कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह में फसल की रखवाली करने गए किसान की मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सीओ व कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी थी।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव चकाथल के माजरा कल्याण नगर निवासी तोताराम पुत्र सुखराम ने अपने खेत में लौकी, तोरई की बारी कर रखी है। रात को वह फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन

खेत से थोड़ा पहले रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने तोताराम को दबोच लिया और गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। सीओ पंकज श्रीवास्तव व कोतवाल राजीव सिरोही मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में लोगों से जानकारी की। रात में ही जिला मुख्यालय से डॉग स्कवाइड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed