{"_id":"ccf2d900a9568be8e9e5d7d933029695","slug":"fake-seeds-to-farmers-is-now-doomed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों को नकली बीज कर रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों को नकली बीज कर रहा बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक से अनुदान पर लिया गया बीज खराब निकल रहा है। गांव बैजला के किसान ने मक्का की फसल में दाना नहीं निकलने की शिकायत की है। तहसीलदार ने एडीओ कृषि को जांच के आदेश दिए हैं।
ब्लॉक से किसानों को अनुदान पर मक्का और मूंग आदि का बीज प्रदर्शन के लिए वितरण किया गया था। गांव बैजला के किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 बीघा खेत में मक्का का बीज ब्लॉक से लेकर बो दिया था। लेकिन फसल में दाना ही नहीं पड़ा है। किसान का कहना है कि उससे 900 रुपये लिए गए थे। फसल में दाना नहीं होने के कारण उसका काफी नुकसान हुआ है। भाकियू नेता राजवीर सिंह का कहना है कि ब्लॉक से दिया गया बीज घटिया किस्म का निकल रहा है। इस बीज को बोकर किसानों को भारी नुकसान हुआ है। भाकियू इसे लेकर आंदोलन करेगी।