फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   faces of meritorious students lit up after receiving gold medals in convocation ceremony

दीक्षांत समारोह: गोल्ड मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, बेटों पर भारी पड़ीं बेटियां, 41 पदक विजेताओं में 24

Tue, 22 Oct 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में बेटियां बेटों पर भारी पड़ीं। इस बार 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। इनमें 24 छात्राएं हैं। इन मेधावियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल पहनाया और शाबासी भी दी।

विज्ञापन
faces of meritorious students lit up after receiving gold medals in convocation ceremony
दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने पर खुशी मनाते छात्र छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। उनके चेहरे की चमक उनकी सफलता की कहानी बयां कर रही थीं। मेधावियों ने कहा कि समय प्रबंधन के साथ निरंतर प्रयास करने से उन्हें यह सफलता मिली है।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में बेटियां बेटों पर भारी पड़ीं। इस बार 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। इनमें 24 छात्राएं हैं। इन मेधावियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल पहनाया और शाबासी भी दी।

विज्ञापन

सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए सतत प्रयास की जरूरत होती है। उचित समय प्रबंधन कर पढ़ाई की और सफलता हासिल की है।- सारिका कुरैशी, सभी पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई में शिक्षकों और अभिभावकों का साथ मिला जिसकी वजह से यह सफलता मिली है। शिक्षकों के नोट्स अच्छे से पढ़ लिए जाएं तो अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।- भानु प्रताप, एमएड, स्नातक में सर्वोच्च अंक
शिक्षकों के साथ माता-पिता से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। नियमित पढ़ाई ही सफलता की सीढ़ी है। अपना ज्यादातर समय किताबों के बीच व्यतीत करतीं हूं।- दीक्षा वर्मा, सभी पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम के साथ प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान दिया। इसका काफी लाभ मिला। पढ़ाई में शिक्षकों और अभिभावकों का साथ मिला जिसकी वजह से यह सफलता मिली है।- कशिश अग्रवाल, बीएससी कंप्यूटर साइंस
सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक रूप से करें तो यह बहुत अच्छा है। सफलता का श्रेय विभाग के शिक्षकों और माता-पिता को जाता है।- शिवानी शर्मा, बीएड

मेधावियों को मिले दो-दो स्वर्ण पदक

एमए अर्थशास्त्र व सभी परास्नातक में सारिका कुरैशी, बीए व स्नातक के सभी पाठ्यक्रम में दीक्षा वर्मा, एमएड व एनईपी, नॉन एनईपी एमएड में भानु प्रताप, बीएड और बीएड व एनईपी-नॉन एनईपी बीएड में शिवानी शर्मा को दो-दो स्वर्ण पदक मिले।


इन्हें मिला स्वर्ण पदक
परास्नातक में सर्वोच्च अंक
  • हिंदी : माधव शर्मा
  • संस्कृत : अदिति चोला
  • समाजशास्त्र : अमरजीत सिंह
  • गृह विज्ञान : ज्योति चौधरी
  • रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन : तरुण कुमार
  • राजनीति शास्त्र : मानसी वार्ष्णेय
  • शिक्षा शास्त्र : तनिष्का
  • भूगोल : आर्यन वार्ष्णेय
  • अंग्रेजी : वर्षा माहौर
  • चित्रकला : चंचल
  • मनोविज्ञान : गरिमा भारद्वाज
  • इतिहास : यतेंद्र कुमार
  • संगीत वादन व तबला : अंशु
  • एम.कॉम : नूपुर वार्ष्णेय
  • एमएससी वनस्पति विज्ञान : प्रीति चौधरी
  • जंतु विज्ञान : गर्वित शर्मा
  • रसायन विज्ञान : अंकिता जैन
  • गणित : प्रियंका वार्ष्णेय
  • माइक्रोबायोलॉजी : लवली
  • बायोटेक्नोलॉजी : निकिता वार्ष्णेय
  • भौतिक विज्ञान : खुशी
  • कंप्यूटर साइंस : विशाल कुमार
  • भूगर्भ शास्त्र : दीपांशी बघेल
  • सभी पाठ्यक्रम : सारिका कुरैशी
  • एमएससी एग्रो. : प्रहलाद कुमार
  • एमएससी उद्यान : राज उमेश पांडे
  • मृदा विज्ञान व कृषि रसायन : मोहित कुमार सैनी
  • एलएलएम : अनुराग शर्मा
  • एमएससी फॉरेस्ट्री : शिवम पटेल
  • एमएड : भानु प्रताप

स्नातक में सर्वोच्च अंक
  • बीएससी : परी भारद्वाज
  • बीकॉम : अंश
  • सभी पाठ्यक्रम : दीक्षा वर्मा
  • बीएससी (सीजीपीए) अमन राजपूत
  • बीएससी वोक.बायो : श्रुति मित्तल
  • एलएलबी : चंचल अग्रवाल
  • बीपीएड : रोहित यादव
  • बीपीईएस : देवेंद्र कुमार
  • बीएससी वोकेशनल : कुमुद अग्रवाल
  • बीएससी कंप्यूटर साइंस : कशिश अग्रवाल
  • बीएड : शिवानी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed