{"_id":"6479fa283517932d6e09a6ac","slug":"every-person-needs-55-liters-of-water-daily-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हर व्यक्ति को 55 लीटर पानी रोज की है जरुरत, हर घर नल योजना में देर, नाराज डीएम बोले सुधर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हर व्यक्ति को 55 लीटर पानी रोज की है जरुरत, हर घर नल योजना में देर, नाराज डीएम बोले सुधर जाओ
Fri, 02 Jun 2023 07:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 07:48 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने वर्ष 2019 से जल जीवन मिशन योजना शुरू की थी। इसके तहत हर घर नल योजना संचालित हुई। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना तय हुआ है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल जीवन मिशन के तहत अलीगढ़ जिले में संचालित हर घर नल योजना में हो रही देरी को लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों तक इस योजना का लाभ पहुंचने में बहुत देरी हो रही है। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम अतुल त्यागी को निर्देशित किया कि अनुबंध के मुताबिक कंपनियों पर अर्थदंड लगाया जाए।
विज्ञापन
अतुल त्यागी ने डीएम को बताया कि जिले में तीन कंपनियां पीएनसी, जेएमसी एवं आयन एक्सचेंज इसमें काम कर रहे हैं। आयन एक्सचेंज और जेएमसी पर एक प्रतिशत और पीएनसी पर दो प्रतिशत का अर्थदंड लगाया जा रहा है। पीएनसी के गौरव शर्मा ने बताया कि 655 ग्रामों को आच्छादित करते हुए 418 डीपीआर पर कार्य हुआ है। 237 बोरिंग हो चुकी है, 118 होना शेष हैं। 84 ग्रामों को संतृप्त करना था, 51 में काम पूरा हुआ है। 192 ओवर हैड टैंक ही बन सके हैं। इस पर डीएम ने पूछा कि जब 237 बोरिंग हो गए हैं तो ओवरहेड टैंक क्यों नहीं बने ?
विज्ञापन
पाइप लाइन बिछाने की समीक्षा में पाया गया कि प्रति सप्ताह 142 किलोमीटर के सापेक्ष मात्र 57 किलोमीटर पाइप लाइन ही डाली जा रही है। क्रियाशील गृह नल संयोजन कार्य भी प्रति सप्ताह 968 घरों के सापेक्ष 200 में ही किया जा रहा है। जेएमसी के ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उन्हें 208 ग्राम आवंटित हुए थे, 152 डीपीआर प्रगति पर है। 78 बोरिंग कर दी गई है। क्रियाशील गृह नल संयोजन प्रति सप्ताह 210 करना था, 190 ही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
हर व्यक्ति को 55 लीटर की दरकार
केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने वर्ष 2019 से जल जीवन मिशन योजना शुरू की थी। इसके तहत हर घर नल योजना संचालित हुई। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराना तय हुआ है, लेकिन जिले में योजना की रफ्तार खासी सुस्त है।