फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Energy minister Shrikant Sharma's hoarding is torn

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की होर्डिंग फाड़ा

Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Energy minister Shrikant Sharma's hoarding is torn
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का फाड़ा गया होडिंग। - फोटो : Rupesh
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पोस्टर को   किसी ने फाड़ दिया है। यह पोस्टर कोल तहसील के समीप लगा था। श्रीकांत शर्मा का होर्डिंग लगने के बाद महानगर में चर्चा का बाजार गरम है।
विज्ञापन


दूबे का पड़ाव, गांधी आई हॉस्पिटल एवं कोल तहसील सहित कई स्थानों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पोस्टर लगे हैं। महानगर में अचानक श्रीकांत शर्मा के पोस्टर लगने के बाद चर्चा का बाजार गरम हो गया है। कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि होर्डिंग पर चुनाव या लोकसभा क्षेत्र का कहीं उल्लेखन नहीं किया गया है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि ऐसे होर्डिंग अलीगढ़ के अतिरिक्त नोएडा आदि में भी लगे हैं। होर्डिंग पर सामान्य वर्ग को नौकरियों एवं शिक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया है। होर्डिंग पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की तस्वीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कोल तहसील के समीप लगे होर्डिंग को किसी ने फाड़ दिया है या किसी अन्य वजह से स्वयं फट गया है। भाजपा नेता अतुल राजाजी  की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सूचना लखनऊ तक पहुंच गई। लखनऊ से अतुल राजाजी के पास एक फोन भी आया और थाना आदि के बारे में जानकारी ली गई। अतुल राजाजी का कहना है कि जिसने भी होर्डिंग फाड़ा है, बहुत गलत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed