फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity stopped for six hours due to cable box explosion

Aligarh News: केबल बॉक्स फटने से छह घंटे ठप रही बिजली

Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for six hours due to cable box explosion
शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। धनीपुर सब स्टेशन पर सुबह छह बजे केबल बॉक्स फटने से आसपास के इलाकों में छह घंटे तक बिजली ठप कर दी।
विज्ञापन

रात एक बजे जीवनगढ़ इलाके में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव शुरू हुआ, जो घंटों तक जारी रहा। सुबह तीन बजे रघुवीरपुरी फीडर पर ट्रिपिंग की समस्या आई। सुबह पांच बजे धनीपुर मंडी में बिजली गुल हो गई और 6 बजे सारसौल 33 केवी लाइन फेल होने से गांधी पार्क इलाके में बिजली संकट गहरा गया। सुबह साढ़े छह बजे धनीपुर सब स्टेशन पर 33 केवी केबल बॉक्स में तकनीकी खराबी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद जमालपुर सब स्टेशन की आपूर्ति बाधित रही और एक बजे रघुवीरपुरी फीडर पूरी तरह बंद हो गया। शाम 4 बजे तक लोको कॉलोनी अंधेरे में डूबी रही, जबकि रोडवेज वर्कशॉप के पास फॉल्ट के कारण दिक्कतें बरकरार रहीं। सराय लवरिया, बारहद्वारी और रघुवीरपुरी में तो सुबह से ही बिजली गायब थी। घुड़ियाबाग, प्रतिभा कॉलोनी, अशोक नगर, सुदामापुरी, बेगमबाग, गोंडा मोड़, और मेहताब नगर में शाम को घंटों बिजली नहीं रही। रात 8 बजे तक सांगवान सिटी भी अंधेरे में डूबी रही। अधीक्षण अभियंता पीए मोंगा ने बताया कि तकनीकी खराबियों को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किया गया। समय से आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed