फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly returned home after 22 years

अलीगढ़ः 22 साल बाद घर लौटे बुजुर्ग, छाई खुशी

Mon, 22 Nov 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly returned home after 22 years
गांव मीर की नगरिया में लापता व्यक्ति 22 साल बाद लौट। - फोटो : CITY OFFICE
लोधा क्षेत्र के गांव मीर की नगरिया से 22 वर्ष पूर्व लापता हुए बुजुर्ग घर लौट आए हैं। उनके लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है। इस दौरान परिवार ने उन्हें मृत समझकर तलाशना बंद कर दिया था। मगर, चार दिन पहले जब परिवार को खबर मिली तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्हें परिजन राजस्थान से लेकर आए हैं।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार, गांव निवासी किसान गंगा सहाय के चार बेटों में सबसे बड़े रविंद्र सिंह 22 वर्ष पूर्व भांग का सेवन करने के चलते मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। इस दौरान वे गांव के कुछ किसान नेताओं संग मकर संक्रांति पर प्रयागराज स्नान करने चले गए। मगर वहां से नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उन्हें खूब तलाशा, मगर कोई सुराग नहीं लगा। समय बीतने पर परिवार ने उन्हें मृत समझ लिया। अब चार दिन पहले भरतपुर पुलिस के जरिये लोधा पुलिस को उनके विषय में खबर मिली तो यहां से परिजन भरतपुर के अछनेरा रोड के चिकसाना बझेड़ा के अपना घर आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ताऊ के बेटे मलखान सिंह को पहचान लिया।
विज्ञापन

इस पर परिजन उन्हें साथ घर ले आए। उन्होंने परिवार को बताया कि वे प्रयागराज से किसी तरह वाराणसी पहुंच गए। वहां एक गांव में मजदूरी कर समय काटा था। किसी तरह पिछले दिनों वे भरतपुर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने फरवरी 2021 में उन्हें अपना घर आश्रम में रखवा दिया। उस समय उनका हाथ टूटा था, दाड़ी व बाल काफी बड़े थे। वहां इलाज के बाद सब ठीक हुआ और धीरे धीरे याददाश्त लौट आई। नवंबर की शुरुआत में उन्होंने डॉक्टरों को अपना पूरा परिचय व घर का पता बताया। इस पर पुलिस की मदद से परिवार को खबर दी गई। इस पर परिजन यहां से पहुंचे और उन्हें ले आए। इस मौके पर इलाके के कई लोग साथ गए थे। उनके वापस आने पर परिवार में खुशी लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed