फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No swimming pool, no swimmers... the divisional-level trials took place only on paper

Aligarh News: न तरणताल, न तैराक.. कागजों में हो गया मंडल स्तरीय ट्रायल

Sat, 29 Aug 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
No swimming pool, no swimmers... the divisional-level trials took place only on paper
स्टेडियम के गेट पर लटका ताला। संवाद 
अलीगढ़ में एक भी सरकारी तरणताल नहीं है, इसके बावजूद मंडलीय ट्रायल के लिए शुक्रवार को तैराकों को बुलाया गया था। रक्षाबंधन के अवकाश के चलते स्टेडियम के गेट पर ताला लटका रहा। ट्रायल के लिए एक भी तैराक नहीं पहुंचा, लेकिन कागजों में तीन खिलाडि़यों का चयन कर लिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस से एक दिन पहले विभाग की इस कार्यप्रणाली ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर अवकाश के दिन अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में तैराकी का मंडलीय ट्रायल प्रस्तावित था, लेकिन सुबह से यहां पर ताला लटका रहा। खिलाड़ी तो दूर की बात, स्टेडियम का एक कर्मी तक नहीं पहुंचा। पूछने पर जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि तैराकी का मंडलीय ट्रायल कभी यहां हुआ ही नहीं है। एएमयू के स्वीमिंग कोच ही दो-तीन खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर भेज कर खानापूर्ति करा देते हैं।
विज्ञापन


एएमयू के आहिल और दो बाहरी खिलाड़ी का चयन

वर्ष 2008 में अलीगढ़ मंडल बनने के 14 वर्ष बाद आज तक तैराकी का एक भी मंडलीय ट्रायल इस स्टेडियम में नहीं हुआ है। एएमयू के तैराकी कोच सोहेल ने बताया कि एएमयू के आहिल और बाहर के दो खिलाड़ी सूफियान और आदित्य का चयन मंडल स्तर पर किया गया है। यही खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 करोड़ से बने इंडोर स्टेडियम
के आधुनिक तरणताल पर ताला
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट योजना के तहत 50 करोड़ रुपये से आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम बनाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार एक स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है। यह सब कुछ बन कर तैयार है, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में खिलाडि़यों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर इसका शुभारंभ होना है, इसलिए इसे अभी तक खिलाडि़यों के लिए नहीं खोला गया है।



- रक्षाबंधन के दिन मंडल स्तर पर तैराकी का ट्रायल प्रस्तावित था। स्टेडियम में कोई तरणताल नहीं है, इसलिए ट्रायल नहीं कराया जा सका। एएमयू के स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को ही प्रदेश की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। - पूनम लता राज, जिला क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed