{"_id":"668dde8db2ee31e98c072e46","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100344-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Wed, 10 Jul 2024 06:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
रोडबेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के बाद जमा भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के सामने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के अशोक विहार काॅलोनी निवासी 75 वर्षीय किशन अग्रवाल पुत्र रामजीलाल अग्रवाल परसेहरा मार्ग स्थिति एक शीतगृह में मुनीम थे। मंगलवार की सुबह आरएमपीयू के सामने टेंपो से उतरकर शीतगृह जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी अलीगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस कर्मी पहुंच गए।
वह घायल को अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों को रोक रहे थे इसी बीच घायल ने दम तोड़ दिया। खबर पाकर परिवार वाले रोते हुए पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।