फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DRM window inspection from Tundla to Dadri

Aligarh News: डीआरएम की 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन, अफसर रहे मुस्तैद, टूंडला से दादरी तक किया विंडो निरीक्षण

Fri, 24 Mar 2023 04:18 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 04:18 AM IST
सार

डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा मगध एक्सप्रेस के जरिए स्पेशल बोगी में बैठकर विंडो निरीक्षण के लिए आए थे। ट्रेन सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। डीआरएम के निरीक्षण पर होने की जानकारी पर स्थानीय रेलवे अफसर ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए और स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर कर दी गई। 

विज्ञापन
DRM window inspection from Tundla to Dadri
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने बृहस्पतिवार को टूंडला से दादरी तक खिड़की के जरिए निरीक्षण किया। डीआरएम की ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 8.35 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंची और करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान अफसर ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ट्रेन के रवाना होने पर ही उन्होंने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा मगध एक्सप्रेस के जरिए स्पेशल बोगी में बैठकर विंडो निरीक्षण के लिए आए थे। ट्रेन सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। डीआरएम के निरीक्षण पर होने की जानकारी पर स्थानीय रेलवे अफसर ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए और स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर कर दी गई। 
विज्ञापन


अफसरों को चिंता थी कि कहीं डीआरएम स्टेशन के निरीक्षण के लिए ट्रेन से न उतर आएं। इस बीच एक-एक कर यहां से दिल्ली की ओर गुजरने वाली राजधानी ट्रेनों को गुजारा गया। इसके बाद मगध एक्सप्रेस को 20 मिनट के विलंब से गंतव्य को रवाना किया गया। इस दौरान डीआरएम ने विंडो निरीक्षण में अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed