Aligarh News: 20 किलोमीटर बाईपास की डीपीआर के लिए पांच एजेंसियां आईं, 15-20 दिन में होगी कार्यवाही पूर्ण
भरतरी-बौनेर बाईपास की डीपीआर जल्द तैयार होगी। एजेंसियां डीपीआर देंगी। इसके बाद प्राधिकरण के प्रधान कार्यालय को भेजा जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद बजट मिलेगा, फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विस्तार
अलीगढ़ के भरतरी-बौनेर बाईपास की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए पांच एजेंसियां आगे आई हैं। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इनमें से एक एजेंसी को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी देगा। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य गति पकड़ेगा।
भरतरी से बौनेर तक बाईपास निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदन मिलते ही एनएचएआई ने टेंडर निकाल दिए हैं। पांच एजेंसियों ने टेंडर भरा है। एजेंसियां अपने हिसाब से बाईपास की डीपीआर तैयार करेंगी। मूल्यांकन कराने के बाद जो बेहतर डीपीआर होगी, उस पर कार्रवाई शुरू होगी। वर्ष 2025 में ही बाईपास बनने का काम शुरू होने की संभावना है। एडीए की महायोजना-2031 में बाईपास को रिंग रोड के रूप में मंजूरी मिली थी। बाईपास पर 175 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।
भरतरी-बौनेर बाईपास की डीपीआर जल्द तैयार होगी। एजेंसियां डीपीआर देंगी। इसके बाद प्राधिकरण के प्रधान कार्यालय को भेजा जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद बजट मिलेगा, फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।-इंद्रेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन विज्ञापन
कई मार्गों को जोड़ेगा बाईपास
यह बाईपास नेशनल हाईवे-34 दिल्ली-कानपुर, नेशनल हाईवे आगरा, अलीगढ़-हरियाणा, मथुरा, राजस्थान सहित अन्य जिलों को जोड़ेगा।