फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   don't wait till march, gave benefit to farmer

मार्च का इंतजार न करें, किसानों को लाभ दें

Mon, 01 Mar 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
don't wait till march, gave benefit to farmer
सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचने की हकीकत रविवार को सामने आई, जब प्रदेश के उद्यान, कृृषि विपणन एवं कृृषि विदेश व्यापार, कृृषि निर्यात मंत्री श्रीराम चौहान ने देखा कि कई अहम योजनाओं का बजट 70 फीसदी भी खर्च नहीं हुआ है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब एक महीने का समय शेष है।
विज्ञापन

इससे मंत्री एवं उद्यान विभाग के निदेशक बहुत नाराज हुए। वह सर्किट हाउस में मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में पता चला कि जनवरी 2021 तक कई योजनाओं में 70 फीसदी बजट भी खर्च नहीं किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 67 प्रतिशत, राज्य औद्यानिक मिशन में 60 प्रतिशत, एससीपी योजना में 81 प्रतिशत एवं लघु सिंचाई योजना में मात्र 42 फीसद बजट का ही उपयोग हुआ है।
विज्ञापन

औद्यानिकी के विकास के लिए आवंटित बजट खर्च करने में एटा एवं कासगंज की गति धीमी पाए जाने पर मंत्री ने जिला उद्यान अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार औद्यानीकरण से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दोनों हाथों से खजाने को लुटा रही है, वहीं अधिकारी बजट को दबाए बैठे हैं। इस पर जब एटा के जिला उद्यान अधिकारी को जवाब नहीं सूझा तो वह स्टाफ की कमी का रोना रोने लगे। नाराज मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभागीय बजट का किसान एवं जनहित में सदुपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने केंद्र राज्य व जिला सेक्टर की उद्यान से संबंधित सभी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। जिसमें बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मोर ड्रॉप-मोर क्रॉप समेत अन्य योजनाओं का बजट पूरा खर्च करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी मार्च का इंतजार न करें बल्कि किसान हित में पूरे साल लाभ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed