फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor's servent commited suicide in his owners flat.

अलीगढ़: डॉक्टर के फ्लैट में नौकर ने फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Doctor's servent commited suicide in his owners flat.
प्रशांत कश्यप का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
सिविल लाइंस इलाके के मैरिस रोड स्थित क्लासिक होम्स के फ्लैट नंबर 201 में सोमवार दोपहर को नौकर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिवार वाले भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी डॉ. राजीव शर्मा का क्लासिक होम्स में 201 नंबर फ्लैट है। डॉ. राजीव शर्मा ने इस फ्लैट को रामघाट रोड स्थित स्वस्तिक डेयरी के संचालक नरेंद्र दीक्षित के बेटे ललित दीक्षित को किराए पर दे रखा है। जानकारी के मुताबिक ललित के यहां कई वर्षों से प्रशांत कश्यप उर्फ पन्ना (40) पुत्र स्व: गंगा प्रसाद निवासी महेंद्र नगर, सासनी गेट नौकर था। दो दिन पहले ललित परिवार सहित वाराणसी में पढ़ने वाले अपने बेटे के पास गए थे। फ्लैट की चाबी पड़ोसी को दे दी थी। रविवार को नौकर प्रशांत पड़ोसी से फ्लैट की चाबी लेकर अंदर गया। अंदर से ताला बंद कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौकरानी रेशमा फ्लैट की साफ-सफाई करने पहुंची। उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया। मगर, अंदर से गेट नहीं खुला। उस वक्त वह वापस लौट गई। दोपहर करीब दो बजे वह फिर से फ्लैट पर पहुंची। फिर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया तो नौकर प्रशांत का शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी किराएदार ललित दीक्षित को दी गई। उन्होंने प्रशांत के परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर प्रशांत की बहन मंजू और भाई मुकेश आ गए। उन्होंने बताया कि प्रशांत कई दिनों से घर नहीं पहुंचा था। अकसर वह ललित के यहां ही सो जाता था। इसलिए चिंता नहीं की। मंजू के मुताबिक प्रशांत की शादी नहीं हुई थी। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
इधर, फोन पर हुई बातचीत में ललित ने पुलिस को आत्महत्या के पीछे की वजह मालूम होने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने बताया कि प्रशांत मानसिक तौर पर तनाव में था। परिवार वाले भी किसी आरोप से इनकार कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक पुलिस मामले की जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed