फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not go home without daughter

बेटी के बिना घर नहीं चलते

Wed, 03 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
बेटियों के बिना घर चलते नहीं, बेटियों के बिना घर सजते नहीं, बेटियों के बिना दीप जलते नहीं, बेटियों के बिना वंश चलते नहीं। यह पंक्तियां कन्या गुरुकुल सासनी की प्राचार्य डॉ. पवित्र विद्यालंकार ने नुमाइश के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में प्रस्तुत की।
विज्ञापन


माता निर्माता भवति के नारे के साथ शुरू किये उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नारी जाति का संस्कारवान होना जरूरी है। मानव मात्र का धर्मग्रंथ वेद विषय पर पं.देवनारायण भारद्वाज ने कहा कि मानव मान्यताएं संप्रदाय पर आधारित हो सकती हैं। लेकिन वेद सर्वमान्य और सार्वभौमिक है। गऊ रक्षा से राष्ट्र रक्षा विषय पर गुरुकुल साधु आश्रम के प्राचार्य आचार्य जीवन सिंह आर्य ने कहा कि वेदों में गाय को विश्व की माता करार दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. राजदेव आचार्य ने कहा कि व्यक्ति संस्कारों से दूर होता जा रहा है। उसे दो ही संस्कार जीवन में महत्वपूर्ण दिखते हैं जिनमें विवाह संस्कार एवं एक अंतिम संस्कार हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति में संस्कारों की महत्ता बताते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी का उदाहरण दिया। माता जीजाबाई ने उन्हें एक राष्ट्र निर्माण के लिए संस्कारों द्वारा ही तैयार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कन्या गुरुकुल सासनी की कन्याओं ने सामूहिक रूप से एक भजन प्रस्तुत किया। गुरुकुल साधु आश्रम के ब्रहमचारियों ने संस्कृत में गीत प्रस्तुत किया। शुभारंभ वैदिक यज्ञ से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य इंद्रपाल सिंह ने तथा संचालन वेद मुनीष न्याय के अध्यक्ष डॉ.पपेंद्र आर्य ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी गयाप्रसाद गिर्राज, रामदीन आर्य, योगेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पंकज आर्य, खुशपाल आर्य, विनीता आर्य आदि थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed