फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM angry over delay in construction of University-Atal residential school

Aligarh News: यूनिवर्सिटी-अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में देरी पर डीएम नाराज, थमाया कारण बताओ नोटिस

Fri, 24 Mar 2023 08:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाएं डीएम इंद्र विक्रम सिंह को संतुष्टिपूर्ण  जानकारी नहीं दे पाए, तो उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए।

विज्ञापन
DM angry over delay in construction of University-Atal residential school
समीक्षा बैठक में नाराज दिखे अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड विश्व बैंक को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा स्वयं उनके द्वारा दी गई तिथियों पर कार्य पूर्ण न करना यह दर्शाता है कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाओं द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों कार्यदायी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय में इंगित कार्य माह फरवरी के मध्य पूर्ण होने के लिए ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आश्वस्त किया गया था। वर्तमान की स्थिति में उनके द्वारा बताए गए कार्य को पूर्ण करना तो दूर उन भवनों पर कार्य शुरू भी नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार से अटल आवासीय विद्यालय निर्माण के संबंध में एक माह पूर्व आयोजित बैठक में मनीषा प्रोजेक्ट द्वारा जिन कार्यों के पूर्ण होने के संबंध में आश्वस्त किया गया था उनको भी पूरा नहीं किया जा सका है। कंसल्टेंट्स एवं अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया। डीएम ने कहा है कि यदि संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो अनुबंध के आधार पर आगणन कर अर्थदंड लगाते हुए काली सूची में दर्ज करने की संस्तुति शासन को भेज दी जाए। जिलाधिकारी ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की भी प्रगति जानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed