फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Divisional Commissioner summoned accountability on the death of three children in Kasganj

Aligarh News: कासगंज में तीन बच्चों की मौत पर मंडलायुक्त ने तलब की जवाबदेही

Thu, 04 May 2023 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner summoned accountability on the death of three children in Kasganj
स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कासगंज के गंजडुडवारा के राजेपुर कुर्रा में तीन बच्चों की पिछले माह मौत पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। साथ में अपर निदेशक स्वास्थ्य को कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए दो दिन में रिपोर्ट दें। इस दौरान उन्होंने कासगंज में विशेष टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषजनक न होने और चालू वर्ष में सात बार खसरा आउट ब्रेक होने पर एतराज जताया। इस दौरान मंडल में आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आयुष्मान भारत, संचारी रोग नियंत्रण, कोविड 19, नियमित टीकाकरण आदि की समीक्षा की। इस दौरान एटा में डीपीसी व एटा व कासगंज में रिक्त दो आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति शीघ्र करने को कहा। परिवार-वार कार्ड बनाने की प्रगति में जनपद अलीगढ़ 43, एटा 49, कासगंज 32 एवं हाथरस 14वें स्थान पर है। जनपद अलीगढ़ द्वारा गत माह में अच्छे प्रयास किए गए हैं। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चन्द्र यादव, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed