{"_id":"62e6e164a8056055de0ff11e","slug":"dispute-between-inspector-bjp-leader-aligarh-news-ali2972402122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सड़क दुर्घटना के मुकदमे में सिफारिश करने पर भिड़े दरोगा व भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सड़क दुर्घटना के मुकदमे में सिफारिश करने पर भिड़े दरोगा व भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना
Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
सार
भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय का आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसी बात पर विनय तमाम युवा भाजपाइयों संग लोधा थाने पहुंच गए। जिस पर वहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उनसे धक्का-मुक्की तक हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में सड़क दुर्घटना के मुकदमे में फोन पर सिफारिश करने के दौरान दरोगा और भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय का विवाद हो गया। दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तमाम युवा भाजपाई देर रात लोधा थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वीडियो बनाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की तक हो गई। खबर पर कई थानों का फोर्स सीओ के साथ पहुंच गए। जहां देर रात समाचार लिखे जाने तक वार्ता व घेराव जारी था। भाजपाई दरोगा पर कार्रवाई की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार, 27 मई को खेरेश्वर चौकी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। सासनी गेट क्षेत्र के कार स्वामी शिवकुमार के अनुसार इस मुकदमे में उनकी कार व चालक की जमानत हो चुकी है। इसके बावजूद चौकी प्रभारी खेरेश्वर उन्हें फोन करके बुला रहे थे। इस मामले में उन्होंने अपने परिचित भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय से दरोगा को फोन कराया। आरोप है कि इसी दौरान विनय व दरोगा में कुछ विवाद हुआ और विवाद के दौरान तनातनी हो गई।
विज्ञापन
विनय का आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसी बात पर विनय तमाम युवा भाजपाइयों संग लोधा थाने पहुंच गए, हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उनसे धक्का मुक्की तक हो गई। हंगामे की खबर पर सीओ गभाना मोहसिन खान, बन्नादेवी, रोरावर आदि थानों का फोर्स भी पहुंच गया। चूंकि वहां युवा भाजपाइयों की संख्या अधिक थी। इसलिए हंगामे को ध्यान में रखकर पीएसी बुला ली गई। देर रात वार्ता का दौर शुरू हुआ, जहां युवा भाजपाई दरोगा पर कार्रवाई और गलत नीयत से फोन करने, अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े थे। देर रात वार्ता जारी थी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार दोनों पक्षों के अपने अपने आरोप हैं। मामले में वार्ता जारी है। कोई न कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन