फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dharmendra Chaudhary, Mayawati for tickets to the half million Thae

टिकट के लिए धर्मेंद्र चौधरी ने मायावती को दिए थ्ाे डेढ़ करोड़

Thu, 04 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Chaudhary, Mayawati for tickets to the half million Thae
निष्कासन के दूसरे दिन ही पलटवार करते हुए अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके पति धर्मेंद्र चौधरी ने अतरौली से बसपा प्रत्याशी बनने से पहले पार्टी को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल होने के बाद संगीता चौधरी का बीती 10 जनवरी को टिकट काट दिया गया था और 2 फरवरी को उनको पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


संगीता चौधरी ने निष्कासन की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए कहा कि पति की हत्या के बाद जब उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उनका साथ देगी। उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पति धर्मेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए डेढ़ करोड़ रुपये के अलावा खुद उन्होंने भी अभी हाल ही में जनवरी में हुए मायावती के जन्मदिन पर 15 लाख रुपये और इस बीच दो बार की मुलाकातों में दो-दो लाख रुपये अलग से दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके कुल 1.69 करोड़ रुपये फंस गए हैं। क्या डेढ़ करोड़ रुपये स्वयं मायावती ने मांगे थे..? इसके जवाब में संगीता ने कहा कि बसपा सुप्रीमो किसी भी मामले में सीधे बात नहीं करती हैं। मेरे पति ने बसपा के बड़े नेताओं के जरिए पैसे पहुंचाए थे। उनकी हत्या के बाद मुझे टिकट दिया गया तो मुझसे कोई पैसा नहीं लिया गया। टिकट कटने और निष्कासन के बाद अब सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

संगीता ने कहा है कि उन्हें बसपा में इंसाफ की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह निष्कासन के बाद 3 फरवरी को बड़े नेताओं के संपर्क में आई और अपने फंसे हुए पैसे वापस मांगे तो सबने उन्हें टका से जवाब दे दिए। उनका कहना है कि अब वह सब तरह से फंस गई हैं। पैसे की वापसी के लिए प्रयास करेंगी। घर वालों के साथ जनता के बीच में जाएंगी और सबकी रायशुमारी के बाद ही कुछ फैसला करेंगी। बहन जी ने मुझे बीच में ही छोड़ दिया है।



संगीता चाैधरी के इस आरोप के बारे में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अक्सर पार्टी में टिकट कटने या निष्कासन की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद ऐसे अनर्गल आरोप लगाकर लोग सुर्खियों में आना चाहते हैं। बसपा में पैसे का लेनदेन न कभी हुआ है न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed