{"_id":"604bb46c8ebc3ed82f3cde1a","slug":"department-pay-attention-recovery-target-city-office-news-ali258470911","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य में पिछड़े विभाग वसूली पर दें ध्यान, वरना होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य में पिछड़े विभाग वसूली पर दें ध्यान, वरना होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
कोरोना काल के चलते वर्ष 2020-21 में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में जिले के विभाग पिछड़ गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विकास कार्य एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी विभागों को साफ तौर पर निर्देश दिए कि मार्च माह वित्तीय वर्ष का आखिरी माह है। ऐसे में सभी विभाग वसूली पर ध्यान दें। लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही होने पर शासन को लिख कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी एसडीएम को बड़े बकाएदारों से वसूली, राजस्व, स्टांप, परिवहन को कड़ाई से इन निर्देशों का पालन करने के लिए आदेशित किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व के साथ-साथ सभी विभागों के विकास कार्यों का ब्योरा भी तलब किया। गहन समीक्षा की है। इसके बाद निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील में मिशन 100 अभियान चलाया जाए, जिसमें 100 भूमि विवादों का निस्तारण किया जाए। जिन ईंट भट्ठों से रॉयल्टी जमा नहीं कराई जा रही है, उनको एसडीएम तत्काल बंद करा दें। तहसील व ब्लॉक स्तर पर लाभार्थीपरक योजनाओं का कोई भी आवेदन लंबित नहीं होना चाहिए। जिन लोगों के पास मकान नहीं हैं उनको बसाने योजना अधिकारी तैयार करें। वरासत दर्ज करने का अभियान लगातार चलाया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लोगों के मकान बन चुके हैं, उनकी बुकलेट सभी ईओ एडीएम प्रशासन ऑफिस में जमा कराएं। अलीगढ़ जनपद में एक अप्रैल से गेंहू खरीद होनी है। इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। जिनका रजिस्ट्रेशन पूर्व में हो चुका है, उनका अपडेट कराया जाए। किसानों को खाद, बीज तथा पानी की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। रोस्टर के अनुसार रजवाहों में पानी उपलब्ध कराया जाए। सभी एसडीएम अपनी अपनी तहसील की गोशालाओं का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। गोशाला संचालकों को समय से भुगतान किया जाए। पशु चिकित्सक लगातार स्वास्थ्य परीक्षण करें। जिन व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने व अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोविड जांच में कमी पर सीएमओ पर नाराज हुए डीएम
मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व महिला अस्पताल में कोविड की जांच कम होने व कोरोना टीकाकरण कराने वाले लोगों की सूची कोरोना कंट्रोल को उपलब्ध न कराने पर सीएमओ पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। व्यवस्था को सही करने के निर्देश दिए।