फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue

डेंगू से दो और एक की मलेरिया बुखार से मौत

Wed, 30 Sep 2015 01:30 AM IST
गंगीरी/अकराबाद।
गंगीरी/अकराबाद। Updated Wed, 30 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

डेंगू से दो और एक की मलेरिया बुखार से मौत

गंगीरी/अकराबाद। डेंगू से दो और मलेरिया से एक मौत हो गई। गंगीरी में 22 वर्षीय युवक और अकराबाद में गर्भवती महिला ने  डेंगू के कारण दम तोड़ दिया, जबकि दादों में 15 वर्षीय किशोरी की मलेरिया के कारण मौत हो गई है।

गंगीरी के गांव मझाला निवासी 22 वर्षीय रविकुमार पुत्र मनवीर सिंह को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने रवि कुमार का इलाज गंगीरी चौराहे पर एक डॉक्टर से कराया। मंगलवार को रविकुमार की डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई।  दूसरी ओर थाना दादों के गांव हुसैनपुर निवासी 15 वर्षीय डॉली पुत्री दिनेश यादव को मलेरिया बुखार कई दिनों से आ रहा था। डॉली का इलाज अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा था। जहां मंगलवार को डॉली की मलेरिया बुखार से मौत हो गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगीरी के प्रभारी डॉ. इरफान हमीद ने बताया कि क्षेत्र में डेंगू बुखार नहीं है। मलेरिया बुखार है तो अस्पताल में तुरंत भर्ती कराए। अकराबाद निवासी मोहल्ला शीशग्रान के जाबुद्दीन की 26 वर्षीय पत्नी मरजीना को कुछ दिन पूर्व तेज बुखार आ गया था। पति उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गया। जहां खून की जांच आने पर डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया। जिस पर महिला का पति उसे आगरा के निजी अस्पताल में ले गया और भर्ती कराया। सोमवार को गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed