फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration at AMU against objectionable remarks on Prophet

अलीगढ़ : पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एएमयू में प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at AMU against objectionable remarks on Prophet
एएमयू से बाब ए सय्यद गेट तक मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। टिप्पणी करने वालीं भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों ने पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रों ने कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला। धार्मिक नारे लगाए गए। छात्रों ने कहा कि भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और पैगंबर मोहम्मद साहब को बदनाम करने के लिए एक निजी टेलीविजन चैनल पर बयान दिया है। उनके बयान से भारत में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। छात्रों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब राष्ट्रीय मीडिया पर इस प्रकार का भड़काऊ बयान आया है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा तमाशबीन बनी है। पैगंबर व वली की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस दौरान मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed