{"_id":"56f834cb4f1c1b0a60f14d27","slug":"demolition-on-suspicion-of-conversion-in-auto-accessories-lit","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण के शक पर ऑटो में तोड़फोड़, सामान जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण के शक पर ऑटो में तोड़फोड़, सामान जलाया
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
धरमांतरण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के जीटी रोड पर नौरंगाबाद इलाके में रविवार दोपहर उस समय हंगामी स्थिति बन गई जब एक लोडर ऑटो में चादर चढ़ाने जा रहे लोगों को देख धर्मांतरण के शक पर हंगामा खड़ा हो गया।
इलाके के लोगों ने इस ऑटो को घेरकर उसमें तोड़फोड़ कर दी और उसमें रखी चादर आदि सामान को निकालकर आग लगा दी। इस हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को लाठियां फटकाकर खदेड़ दिया। बाद में मेयर सहित तमाम भाजपाई व हिंदूवादी भी पहुंच गए। पुलिस ने बाद में जांच की बात कहकर मसला रफा-दफा कर दिया। इस मामले में भाजपाइयों व हिंदूवादियों ने जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया गया है कि महानगर के ज्वालापुरी टीकाराम कॉलोनी की महिला रेखा के बेटे आकाश को काफी समय से बीमारी थी। इसके लिए उसने मन्नत मांगी थी। तबियत ठीक होने पर रविवार को महिला ने अपने घर पर धार्मिक आयोजन कराया, जिसमें कुछ मुसलिम युवक भी शामिल हुए और बाद में यह लोग चादर चढ़ाने के लिए एक ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। युवकों के बीच महिलाओं को देख इलाके के लोगों को धर्मांतरण का शक हुआ तो ऑटो को देवी मंदिर के पास घेर लिया गया। यह होते ही मुसलिम युवक तो वहां से भाग गए। महिलाएं भी इधर उधर हो गईं। बाद में भीड़ ने सामान निकालकर उसे आग लगा दी।
विज्ञापन
इसी बीच गांधीपार्क व सासनी गेट पुलिस पहुंच गई। भीड़ को लाठियां फटकाकर तितर-बितर किया।
इसी बीच सूचना पर मेयर शकुंतला भारती, सत्यप्रकाश नवमान, ब्रजेश कंटक, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा आदि तमाम लोग पहुंच गए। मामले में जानकारी करने पर जांच की मांग उठाई। इस संबंध में कार्यवाहक एसओ गांधीपार्क ने बताया कि यह सिर्फ शक का मामला है। महिला के अनुसार धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं थी। फिर भी जांच की जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।