{"_id":"640104a9b3b591e3dc0b92a4","slug":"demand-for-saffron-kurta-pajama-more-than-white-aligarh-news-c-2-ali1009-57832-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: सफेद से ज्यादा भा रहा भगवा कुर्ता, लड़कियों को पसंद आ रही इस रंग की कुर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: सफेद से ज्यादा भा रहा भगवा कुर्ता, लड़कियों को पसंद आ रही इस रंग की कुर्ती
Fri, 03 Mar 2023 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:48 AM IST
सार
60 फीसदी से ज्यादा ग्राहक केवल भगवा कुर्ता खरीद रहे हैं। युवा कुर्ते के साथ भगवा -शर्ट भी पसंद कर रहे हैं। कुर्ता, टी-शर्ट, शर्ट के साथ कुर्ती भी खरीदी जा रही है। लड़कियां भगवा कुर्ती और लैगिंस पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
अब्दुल करीम चौराहा स्थित दुकान पर होली को लेकर कुर्ता पजामा पसंद करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर बाजार में सफेद की जगह भगवा रंग के कुर्ते पायजामे की बहुत मांग हो रही है। आमतौर पर पहले होली पर सफेद रंग के कुर्ते पायजामे की मांग सर्वाधिक होती थी, लेकिन अब इसकी जगह भगवा रंग ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लगभग 60 फीसदी कुर्ते पायजामे भगवा रंग के ही बिक रहे हैं। त्योहार पर बेहतर कमाई करने के लिए दुकानदार कुर्ता पायजामे पर आफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के अब्दुल करीम चौराहे, ऊपरकोट और रेलवे रोड बाजार में बृहस्पतिवार त्योहारी भीड़ खूब रही। होली पर सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना चलन बन चुका है। लेकिन इस बार लोगों का झुकाव भगवा कुर्ते की तरफ बढ़ गया है। जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि इस बार उन्होंने पहले से ही भगवा कुर्ता पायजामा भंडारित कर लिया है।
विज्ञापन
60 फीसदी से ज्यादा ग्राहक केवल भगवा कुर्ता खरीद रहे हैं। युवा कुर्ते के साथ भगवा -शर्ट भी पसंद कर रहे हैं। कुर्ता, टी-शर्ट, शर्ट के साथ कुर्ती भी खरीदी जा रही है। लड़कियां भगवा कुर्ती और लैगिंस पसंद कर रही हैं। ये 500 से 1000 रुपये की रेंज में हैं।
विज्ञापन
150 रुपये में कॉटन का कुर्ता
कुर्ता पायजामा कारोबारी शारिक कुरैशी ने बताया कि बाजार में 150 रुपये से कुर्ता शुरू हो जाता है। इस बार सफेद से ज्यादा भगवा कुर्ता पायजामा की मांग है। करीब 60 प्रतिशत लोग भगवा रंग ही पसंद कर रहे हैं। इसका सेट 350 रुपये से शुरू है। वहीं कॉटन का कुर्ता पायजामा 250 से शुरू होकर 1050 रुपये तक का है। चेक के कुर्ते भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।