फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body found in aligarh belongs to hathras disctrict

सादाबाद के रहने वाले ट्रक चालक का निकला जवां में मिला शव

Mon, 04 Jan 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dead body found in aligarh belongs to hathras disctrict
जवां थाना क्षेत्र के गोधा में मिला बीते बृहस्पतिवार को मिला शव हाथरस के रहने वाले ट्रक चालक का निकला। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

गोधा में मिले शव की शिनाख्त रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने जितेंद्र (30) पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कुकटई, सादाबाद, हाथरस के तौर पर की। बरला स्थित एक ईंट भट्टे पर ट्रक चलाता था। परिवार में दो बच्चे और पत्नी रंजना है। परिजनों के अनुसार 29 दिसंबर को जितेंद्र घर से गाड़ी पर जाने की बात कहकर गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। शक होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। बरला स्थित ईंट भट़्टे पर गाड़ी मालिक से पूछताछ की तो ठीक से जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

31 दिसंबर को बरला थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। तो पता लगा कि जवां इलाके के गोधा के पास सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हादसा बताया जा रहा है। एसओ बरला सर्वेश के अनुसार अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जवां पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed