{"_id":"67fa382cd4432f53f403974e","slug":"daughter-and-father-are-upset-with-the-mother-actions-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होने वाले दामाद-सास की हरकत: बेहाल बेटी-पिता घर में हुए कैद, लोगों के सवालों से बनाई दूरी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होने वाले दामाद-सास की हरकत: बेहाल बेटी-पिता घर में हुए कैद, लोगों के सवालों से बनाई दूरी, तलाश जारी
Sat, 12 Apr 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:23 PM IST
सार
मडराक क्षेत्र में महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दादों क्षेत्र के पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए एकत्रित किए जेवरात आदि लेकर होने वाले दामाद संग चली गई।
विज्ञापन
होने वाले दामाद के संग सास
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। मगर उसकी बेटी व पति ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वे लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते देते थक गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को उन्होंने किसी से भी मिलने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस की एक टीम उन्हें उत्तराखंड में खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मडराक क्षेत्र में महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दादों क्षेत्र के पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए एकत्रित किए जेवरात आदि लेकर होने वाले दामाद संग चली गई। इधर, घर से कपड़े खरीदने निकले युवक ने अपने पिता को फोन पर यह कह दिया कि अब उसे तलाशने की कोशिश मत करना। वहीं होने वाली सास देर शाम तक अपने पति से फोन पर बात करती रही। फिर फोन बंद कर लिया। हालांकि मोबाइल की मदद से पुलिस इन्हें खोजने का प्रयास कर रही है। उनकी लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही है। मगर अभी सटीक सुराग नहीं लगा। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि जांच व तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के चलते बनाई दूरी
ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर तरफ इसकी चर्चा है। अलग अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर के सभी सदस्य सदमे में हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसी सब से परेशान होकर पिता व बेटी ने सभी से दूरी बना ली है। अब वे किसी से कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।