फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daggamar bus operators beat up roadways drivers and conductor

Aligarh News: डग्गामार बस संचालकों ने रोडवेज चालक-परिचालक पीटे, सवारियों में मची चीख-पुकार, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 06:54 PM IST
सार

अतरौली डिपो की बस सुबह रोजाना की तरह कासगंज के किसरौली से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली। बस जैसे ही गंगीरी चौराहे पर पहुंची, तभी कुछ लोगों ने उनकी बस के आगे कार खड़ी कर दी। जब चालक ने कार हटाने का इशारा करते हुए हॉर्न बजाया, तो उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक-परिचालक से मारपीट करते हुए नकदी छीनने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Daggamar bus operators beat up roadways drivers and conductor
अतरौली कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे रोडवेज कर्मचारी व सवारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली में डग्गामार बसों संचालकों की दबंगई खुलकर सामने आई है। दिल्ली सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस के चालक और परिचालक को इन बस संचालकों ने पहले तो गंगीरी चौराहे पर पीटा और उसके बाद पीछा करते हुए अतरौली के तेवथू पुलिस चौकी के निकट मारपीट की गई। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। रोडवेज के अधिकारी भी अतरौली कोतवाली पहुंच गए और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन


हुआ यूं कि अतरौली डिपो की बस शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह कासगंज के किसरौली से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली। चालक रामकुमार व परिचालक मोहित कुमार ने बताया कि बस जैसे ही गंगीरी चौराहे पर पहुंची, तभी कुछ लोगों ने उनकी बस के आगे कार खड़ी कर दी। जब चालक रामकुमार ने कार हटाने का इशारा करते हुए हॉर्न बजाया, तो उनके बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि चालक-परिचालक से मारपीट करते हुए नकदी छीनने की कोशिश की गई। चालक वहां से बस को अतरौली की तरफ लेकर चला आया और सूचना रोडवेज के अधिकारियों को दे दी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसके बाद बस जैसे ही तेवथू पुलिस चौकी के निकट पहुंची तो वहां भी बस रुकवाकर मारपीट की कोशिश की गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट करने वाले भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली तक चल रही हैं डग्गामार बसें
दिल्ली मार्ग पर चलने वाली एक डग्गामार बस में सवारियां चढ़ाने को लेकर यह विवाद होना बताया जा रहा है। विभिन्न मार्गों पर दिल्ली जाने वाली डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। हालात यह हैं कि जिस मार्ग से यह बसें गुजरती हैं, वहां कई थाने पड़ते हैं। संचालकों की दबंगई का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस भी इन पर हाथ नहीं डालती। कई शिकायतों और पूर्व में हादसे होने के बावजूद इन बस संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed