फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Criminals ran away from the police station

Aligarh: चोरी के शक में पकड़े अपराधी थाने से भागे, पुलिस कर्मियों में मची अफरा-तफरी

Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
सार

थाना परिसर के एक कमरे में दोनों अपराधियों को पूछताछ के लिए रखा गया था। 25 जनवरी की शाम दोनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोल लिया और पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकले।

विज्ञापन
Criminals ran away from the police station
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 जनवरी को गांव सिल्ला विसावनपुर और अलीगढ़ शहर से पकड़े गए दो अपराधी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकले। इससे थाने के पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटे तक तलाश के बाद दोनों अपराधी दोबारा हाथ लगे तब पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गांव सिल्ला विसावनपुर से पुलिस ने हम्मू पुत्र जान मुहम्मद को शक के आधार पर पकड़ा था। पुलिस के अनुसार वह शातिर अपराधी है। पशु चोरी में रहा है। पूर्व में दो बार पुलिस टीम ने उसे मुठभेड़ में पकड़ा था। वहीं अलीगढ़ शहर से भी एक शातिर अपराधी को पकड़ा गया था। थाना परिसर के एक कमरे में दोनों को पूछताछ के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


25 जनवरी की शाम दोनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोल लिया और पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकले। थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मी दोनों अपराधियों को खोजने में जुट गए। करीब तीन घंटे तक लगातार छानबीन के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed