{"_id":"5bce2f80bdec2269c544b0e4","slug":"sadhu-murder-by-shooting-in-rupees-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में गोली मारकर साढ़ू की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेन-देन में गोली मारकर साढ़ू की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
संजीव का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
थाना पालीमुकीमपुर के गांव कमालपुर में सोमवार सुबह एक किसान के खेत में ट्यूबवेल पर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप मृतक के साढ़ू और उसके पिता पर लगा है। अतरौली व पालीमुकीमपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गईं। सीओ के हस्तक्षेप के बाद अतरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक के भाई ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घरों से फरार हैं।
जिला बदायूं के थाना उघेती के गांव खंडुआ के माजरा भवानीपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह की साली शशि अतरौली के गांव नहल निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह के साथ ब्याही है। संजीव कुमार के भाई ग्रीस कुमार के मुताबिक उसके भाई का योगेंद्र सिंह से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को सुबह करीब आठ बजे योगेंद्र रुपयों का हिसाब करने की कहकर संजीव को घर से बुलाकर लाया था।
शाम को परिजनों ने जब फोन करके इस बात की जानकारी की कि संजीव कहां है तो योगेंद्र ने फोन नहीं उठाया और न ही संजीव का फोन उठा। किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह लोग सोमवार सुबह गांव नहल पहुंच गए। यहां पता चला कि नहल के ही माजरा गांव कमालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। ग्रीस कुमार ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो वह लाश संजीव कुमार की थी। सूचना पर पालीमुकीमपुर और अतरौली थाने की पुलिस पहुंच गई।

संजीव की हत्या उसके साढ़ू योगेंद्र ने की है। इस मामले में योगेंद्र उसके पिता सत्यवीर व जगतपुर के समरपाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं, जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - प्रवेश राणा, कोतवाल